- Home
- टॉप न्यूज़
- मुख्यमंत्री अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में हुए शामिल..
मुख्यमंत्री अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में हुए शामिल..
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बीती शाम बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में पहुंचे और जमकर ठहाके लगाए। मुख्यमंत्री ने देश के अन्य प्रांतों से पहुंचे कवियों का स्वागत और अभिनंदन किया।
हास्य कवि सम्मेलन में देश के प्रख्यात कवि श्री हरिओम पवार, श्री दिनेश बावरा, श्री शंभू शिखर, सुश्री अनामिका अंबर सहित अन्य कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सह अतिथियों ने उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि उपमुख्यमंत्री के रूप में सरकार चलाने में उनका हमेशा सहयोग मिलता है। छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में वे सदैव सक्रिय रहते है।
मुख्यमंत्री ने श्री साव के प्रारंभिक जीवन से लेकर उनकी राजनीतिक संघर्ष यात्रा पर अपनी बात रखी। उन्होंने श्री साव के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, श्री किरण सिंह देव, बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, श्री अनुज शर्मा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, एसपी श्री रजनेश सिंह मौजूद थे।
गौरतलब है उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव के जन्मदिन के पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
