- Home
- टॉप न्यूज़
- राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ में जनादेश परब आज
राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ में जनादेश परब आज
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर आज छत्तीसगढ़ में जनादेश परब मनाया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन और उर्वरक मंत्री श्री जे.पी. नड्डा मुख्य अतिथि होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे। कार्यक्रम राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में दोपहर एक बजे से होगा जिसमें राज्य सरकार के सुशासन के एक साल की झलक दिखाई देगी।
जनादेश परब में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव, श्री विजय शर्मा शामिल होंगे। कार्यक्रम में मंत्रीगण श्री केदार कश्यप, श्री रामविचार नेताम, श्री दयाल दास बघेल, श्री ओ.पी. चौधरी, श्री लखन लाल देवांगन, श्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्री टंकराम वर्मा, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि विधायक श्री राजेश मूणत, श्री गुरू खुशवंत साहेब, श्री सुनील कुमार सोनी, श्री पुरन्दर मिश्रा, श्री मोती लाल साहू, श्री अनुज शर्मा और श्री इंद्र कुमार साहू उपस्थित रहेंगे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
