- Home
- टॉप न्यूज़
- दिल्ली : अरविंद केजरीवाल के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह
दिल्ली : अरविंद केजरीवाल के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को भाजपा पर फर्जी वोट बनवाने का आरोप लगाते हुए ऐसी टिप्पणी कर दी थी, जिस पर वह खुद घिर गए हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि यूपी और बिहार के लोगों को लाकर फर्जी वोट बनवाए जा रहे हैं।
इस पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है और अरविंद केजरीवाल पर यूपी, बिहार और पूर्वांचल के लोगों के अपमान का आरोप लगाया है। यही नहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी अरविंद केजरीवाल पर तीखा अटैक किया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल तो नमक हराम हैं।
गिरिराज सिंह ने कहा कि इस आदमी ने हमेशा किसी न किसी को धोखा दिया है। अन्ना हजारे जैसे व्यक्ति को भी इसने धोखा दिया है। गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में कहा, 'अरविंद केजरीवाल जो खुद फर्जी है और धोखेबाज है। वह कहता है कि बिहार और यूपी का आदमी जो 500 रुपये का टिकट कटाकर आता है और 5 लाख का इलाज कराके जाता है, उसे घुसने नहीं देंगे। यह फर्जी आदमी जिस थाली में खाता है, उसी में छेद करता है।
इस आदमी ने अन्ना हजारे को धोखा दिया। यूपी, बिहार और पूर्वांचल के लोगों को धोखा दिया। इस आदमी ने रिक्शा वालों और ऑटो वालों को धोखा दिया। इसने कहा था कि यदि 2025 तक यमुना साफ नहीं होगी तो मैं वोट नहीं मांगूंगा। आज यह आदमी वोट मांगने के लिए दर-दर भटक रहा है। आप यूपी और बिहार वालों को फर्जी कह रहे हैं।'
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
