- Home
- टॉप न्यूज़
- छत्तीसगढ़ में EVM से होगा नगरीय निकाय चुनाव
छत्तीसगढ़ में EVM से होगा नगरीय निकाय चुनाव
छत्तीसगढ़ सरकार नगरीय निकाय चुनाव में बड़ा बदलाव करने जा रही है. अब राज्य में सभी शहरी निकायों के चुनाव ईवीएम से होंगे. इसकी तैयारी चुनाव आयोग ने शुरू कर दी है. नगरीय प्रशासन मंत्री, डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, नगरीय निकाय चुनाव ईवीएम से कराया जाएगा.
बीजेपी की कोर ग्रुप बैठक में इस निर्णय पर सहमति बनी थी. गौरतलब है कि 2019 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने बैलेट पेपर से नगरीय निकाय चुनाव कराया था. अब साय सरकार ने निर्णय लिया है कि आगामी निकाय चुनाव ईवीएम के जरिए कराए जाएंगे.
इसके लिए नगरीय प्रशासन विभाग प्रस्ताव बनाकर राज्य निर्वाचन आयोग को भेजेगा. आयोग के परीक्षण के बाद विधि विभाग की अनुमति मिलने पर अध्यादेश जारी किया जाएगा. ईवीएम से चुनाव कराने के पीछे की वजह यह है कि बैलेट पेपर से चुनाव के परिणामों की घोषणा में लंबा समय लगता है.
2010 में रायपुर महापौर चुनाव के दौरान भी देर रात तक मतगणना चली थी, जिसके बाद ईवीएम से चुनाव कराने का निर्णय लिया गया था. अब महापौर के पद के लिए प्रत्यक्ष चुनाव होने वाले हैं, जिसमें भारी मतदान की संभावना है, जिसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
