दिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 16 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट की जारी

feature-top

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 16 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में कृष्णा तीरथ का नाम भी शामिल है, उनको पटेल नगर से टिकट दिया गया है तो वहीं धर्मपाल लाकड़ा को मुंडका से उम्मीदवार बनाया गया है।

एक सीट पर उम्मीदवार बदला गया है। गोकलपुर सीट से ईश्वर बागड़ी को टिकट दिया गया है। पहले प्रमोद कुमार जयंत का नाम घोषित किया गया था, अब ईश्वर बागड़ी दावेदारी करेंगे।

अब तक कांग्रेस 70 में से 63 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।


feature-top