- Home
- टॉप न्यूज़
- दिल्ली : बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा की बढ़ी मुश्किलें
दिल्ली : बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा की बढ़ी मुश्किलें
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है. रिटर्निंग ऑफिसर ने मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन प्रभारी को वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए पत्र लिखा है.
शिकायत उस घटना से जुड़ी है जिसमें वर्मा को वाल्मीकि मंदिर परिसर में मतदाताओं को जूते बांटते हुए देखा गया था. रिटर्निंग ऑफिसर ओपी पांडे ने अधिवक्ता रजनीश भास्कर के एक व्हाट्सएप संदेश के आधार पर शिकायत दर्ज की, जिसमें वर्मा को महिला मतदाताओं को जूते बांटते हुए कथित तौर पर दिखाए जाने वाले दो वीडियो थे.
दरअसल, नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे BJP उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने बुधवार को नामांकन किया. पर्चा दाखिल करने से पहले प्रवेश वर्मा ने पूरे लाव-लश्कर के साथ यात्रा निकाली और समर्थकों के साथ पहुंचकर पर्चा दाखिल किया.
नामांकन दाखिल करने और पदयात्रा निकालने से पहले प्रवेश वर्मा ने मंदिर पहुंचकर त्रिशूल-गदा उठाया और भगवान के दर्शन किए. इसके बाद उन्होंने अपने हाथों से महिलाओं को जूते पहनाए. इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने भी उन पर वोटर्स को लालच देने का आरोप लगाया था.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
