- Home
- टॉप न्यूज़
- गुजरात : वडनगर में पुरातत्व संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे अमित शाह
गुजरात : वडनगर में पुरातत्व संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे अमित शाह
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पैतृक गांव वडनगर में 300 करोड़ रुपये की लागत से पुरात्व संग्रहालय का निर्माण किया गया है। इसमें 2500 वर्ष पुरानी संस्कृति के करीब पांच हजार अवशेष प्रदर्शित किए गए हैं।
पीएम मोदी ने वडनगर के जिस प्राथमिक स्कूल में शिक्षा ग्रहण की थी, उस स्कूल को प्रेरणा संकुल के रूप में विकसित किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को संग्रहालय, प्रेरणा संकुल व एक स्पोर्ट काम्पलेक्स का लोकार्पण करेंगे।
मेहसाणा जिले का वडनगर एक प्राचीन शहर है। इसे देश में बनाए जा रहे बौद्ध सर्किट से भी जोड़ा गया है। पुरातत्व विभाग की खोदाई में वडनगर में 2500 वर्ष प्राचीन संस्कृति के अवशेष मिले हैं।
यहां की प्राचीन संस्कृति के अवशेषों व प्राचीन नगर के जीवंत अवशेष को जोड़तते हुए 298 करोड़ रुपये की लागत से एक पुरातत्व संग्रहालय का निर्माण किया गया है। यहां ऑडियो- वीडियो फिल्म के जरिये पर्यटकों को वडनगर की प्राचीन संस्कृति से अवगत कराया जाएगा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
