अहमदाबाद में राहुल गांधी पर जमकर बरसे जेपी नड्डा

feature-top

केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इतिहास का कोई ज्ञान नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि उनके पिता, दादी और परदादा ने संविधान के साथ छेड़छाड़ करने के कई प्रयास किए थे।

अहमदाबाद में आयोजित भाजपा के 'संविधान गौरव अभियान' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 65 वर्षों तक देश पर शासन किया और उसके नेताओं ने संविधान के साथ छेड़छाड़ की और इसके बुनियादी प्रावधानों को नष्ट करने की कोशिश की।

हाल ही राहुल गांधी ने 'इंडियन स्टेट' को लेकर टिप्पणी की थी, जिस पर भाजपा ने नाराजगी जाहिर की। जेपी नड्डा ने कहा, ''आज हमारे कांग्रेस नेता कहते हैं कि वो ''भारतीय राज्य के खिलाफ लड़ रहे हैं।'' उन्हें इतिहास का कोई ज्ञान नहीं है, न ही उनका इससे कोई लेना-देना है।


feature-top