हरदीप पुरी ने रामायण वाले बयान को लेकर अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला

feature-top

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर रामायण पर उनकी टिप्पणी को लेकर निशाना साधा, जिससे 5 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।

केजरीवाल ने एक चुनावी सभा में रामायण का हवाला देते हुए कहा कि जब भगवान राम भोजन की तलाश में निकले थे, तब रावण ने सोने के हिरण के रूप में सीता का अपहरण किया था।

भाजपा नेताओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया कि केजरीवाल ने रामायण की कहानी को गलत तरीके से उद्धृत किया है और कहा कि महाकाव्य का एक और पात्र 'मामा मारीच' था, जिसने रावण द्वारा सीता का अपहरण किए जाने पर सोने के हिरण के रूप में भगवान राम का ध्यान भटकाया था।


feature-top