रायपुर जेल पहुंचे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद

feature-top

बलौदाबाजार हिंसा मामले में रायपुर की जेल में बंद लोगों से भीम आर्मी के संस्थापक और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को वे अपने साथियों के साथ मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। देशभर से भीम आर्मी के कार्यकर्ता राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सतनामी समाज को सरकार कुचलना चाहती है।

जिस तरह से छोटे-छोटे बच्चों को जेल भेजा गया है। उनके परिवार खून के आंसू रो रहा है। उनके परिवार में कमाने वाला नहीं है।

उनकी हमारी मांग है कि सरकार सतनामी समाज के लोगों की रिहाई करें। अगर सरकार हमारी मांग नहीं मानती तो हमने यह तय किया है कि 20 फरवरी को पूरे प्रदेश और देश से लोग मुख्यमंत्री का निवास घेराव करने करेंगे।


feature-top