- Home
- टॉप न्यूज़
- सीबीएसई द्वारा बिलासपुर सहित पांच राज्यों में औचक निरीक्षण, नियम उल्लंघनों पर सख्त कार्रवाई
सीबीएसई द्वारा बिलासपुर सहित पांच राज्यों में औचक निरीक्षण, नियम उल्लंघनों पर सख्त कार्रवाई
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शिक्षा में गुणवत्ता और मानकों को बनाए रखने के उद्देश्य से 18 और 19 दिसंबर, 2024 को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सहित पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 29 स्कूलों में औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण का विवरण: 18 दिसंबर, 2024: दिल्ली के विभिन्न स्कूलों में निरीक्षण।
19 दिसंबर, 2024: बेंगलुरु (कर्नाटक), पटना (बिहार), बिलासपुर (छत्तीसगढ़), वाराणसी (उत्तर प्रदेश) और अहमदाबाद (गुजरात) के स्कूलों में निरीक्षण।
निरीक्षण रिपोर्ट में कई स्कूलों द्वारा सीबीएसई संबद्धता उपनियमों के उल्लंघन की पुष्टि की गई। प्रमुख उल्लंघन इस प्रकार हैं:
1. नामांकन अनियमितताएं: छात्रों की वास्तविक उपस्थिति से अधिक नामांकन दर्ज करना, जिसे "गैर-उपस्थित नामांकन" के रूप में चिन्हित किया गया।
2. शैक्षणिक और अवसंरचनात्मक मानकों का उल्लंघन: सीबीएसई द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन न करना। सभी 29 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। व इन स्कूलों को 30 दिनों के भीतर संबंधित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
सीबीएसई ने दोहराया है कि वह शिक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने और नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिन स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है, उनकी सूची आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
