- Home
- टॉप न्यूज़
- बिहार : अनंत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर किया
बिहार : अनंत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर किया
24 Jan 2025
, by: Prashant

बिहार के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने मोकामा गैंगवार से जु़ड़े मामले में सरेंडर कर दिया है। अनंत सिंह आज को सरेंडर करने बाढ़ कोर्ट पहुंचे।
इस केस में पुलिस ने सोनू सिंह समेत दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया। अनंत सिंह के खिलाफ पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा-जलालपुर गांव निवासी सोनू-मोनू की मां ने एफआईआर दर्ज कराई थी। पूर्व विधायक और उनके समर्थकों पर सोनू-मोनू के घर पर फायरिंग का आरोप है।
इसके अलावा पंचमहला थानेदार के बयान के आधार पर भी एक एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें अनंत सिंह पर पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करने का आरोप है। सरेंडर के बाद अनंत सिंह के दोबारा जेल जाने की संभावना है।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS