अभिनेत्री ममता कुलकर्णी बनेंगी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर

feature-top

महाकुंभ में इस बार कई साध्वी और साधु अलग-अलग कारणों से मशहूर हो रहे हैं। इस बीच मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी खुद को साध्वी कहते-कहते अब महामंडलेश्वर बनने जा रही हैं। उन्हें आज शाम किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया जाएगा। इसके साथ ही उनका नाम भी बदल जाएगा।

महामंडलेश्वर बनने के साथ ही ममता कुलकर्णी ममता नंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी। शुक्रवार की दोपहर ममता ने संन्यास की दीक्षा ली और संगम तट पर पिंडदान किया। महाकुंभ मेले में आज शाम ममता कुलकर्णी पहुंचीं। इस दौरान ममता कुलकर्णी भी भगवा वस्त्र में दिखाई दीं।

फिलहाल स्वामी महेशाद्रानंद गिरि के यहां ठहरी हैं। इस दौरान उन्होंने किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से मुलाकात की। उनके साथ जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी जय अम्बानंद गिरि भी मौजूद रहीं। ममता कुलकर्णी ने आचार्य महामुडलेश्वर से महाकुम्भ के बारे में बात की।

उन्होंने महाकुंभ मेला की तारीफ की। कहा कि व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। उन्होंने अखाड़ों में जाकर संतों का आशीष भी लिया। अभिनेत्री ने गंगा स्नान किया।


feature-top