दुर्ग : कांग्रेस में महापौर पद को लेकर असमंजस, रामकली यादव ने नामांकन किया दाखिल

feature-top

निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल तेज़ हो गई है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशियों की घोषणा की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं और जल्द ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने की संभावना है।

कांग्रेस पार्टी में महापौर पद को लेकर पार्टी की ओर से अभी प्रत्याशी की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन दुर्ग से कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और प्रबल दावेदार मानी जा रहीं रामकली यादव ने महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है।

रामकली यादव के इस कदम ने कांग्रेस पार्टी में असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। वहीं अन्य संभावित प्रत्याशी भी इसे लेकर नाराजगी जता सकते हैं। दूसरी ओर, रामकली यादव का दावा है कि वह जनता के बीच अपनी मजबूत पकड़ और सेवा के अनुभव के दम पर इस पद की प्रबल दावेदार हैं।


feature-top