बागपत: आदिनाथ के निर्वाण पर्व पर बड़ा हादसा

feature-top

उत्तर प्रदेश के बागपत से हादसे की दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। बागपत में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर बड़ा हादसा हो गया है।

यहां मानस्तम्भ परिसर में बना लकड़ी से बना मचान ढह गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, मचान ढहने के कारण 50 से अधिक श्रद्धालु इसके नीचे दब गए हैं।

इस हादसे के कारण मौके पर भगदड़ की भी खबर सामने आई है।


feature-top