- Home
- टॉप न्यूज़
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिली रायपुर नगर निगम महापौर चुनाव की भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे, सीएम साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिली रायपुर नगर निगम महापौर चुनाव की भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे, सीएम साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास में रायपुर नगर निगम महापौर के लिए भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे ने नामांकन दाखिल करने से पूर्व सौजन्य मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। सीएम साय ने मीनल चौबे को विजय हेतु अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मीनल चौबे के साथ रायपुर शहर के चारों विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा और मोतीलाल साहू भी रहे। मुख्यमंत्री साय ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि - नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव लोकतंत्र की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। आज रायपुर नगर निगम महापौर की भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे एवं 70 वार्डों के भाजपा पार्षद प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर रहे हैं। सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं।
छत्तीसगढ़ की जनता ने विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपना भरपूर आशीर्वाद दिया था। निश्चित ही इस बार रायपुर नगर निगम सहित सभी नगरीय निकायों में भी प्रचंड मतों से भाजपा की जीत होगी। गौरतलब है कि नगरीय निकाय चुनाव हेतु आज नामांकन का आखिरी दिन है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और भाजपा इस चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
