दिल्ली : आप के 8 विधायक भाजपा में शामिल
01 Feb 2025
, by: Babuaa Desk

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 5 फरवरी से मात्र चार दिन शेष रह गए हैं। शुक्रवार को सभी आठ विधायकों ने कथित भ्रष्टाचार और अरविंद केजरीवाल की पार्टी के अपनी विचारधारा से भटक जाने जैसे कारणों का हवाला देते हुए आम आदमी पार्टी (आप) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
इस बार आप ने सभी आठ विधायकों को चुनाव टिकट देने से मना कर दिया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने वाले विधायकों में वंदना गौर (पालम), रोहित महरौलिया (त्रिलोकपुरी), गिरीश सोनी (मादीपुर), मदन लाल (कस्तूरबा नगर), राजेश ऋषि (उत्तम नगर), बीएस जून (बिजवासन), नरेश यादव (महरौली) और पवन शर्मा (आदर्श नगर) शामिल हैं।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS