- Home
- टॉप न्यूज़
- बसंत पंचमी पर्व पर मुख्यमंत्री साय मां शारदा धाम पहुंचे
बसंत पंचमी पर्व पर मुख्यमंत्री साय मां शारदा धाम पहुंचे
विद्यादायनी माता सरस्वती की उपासना के पावन पर्व बसंत पंचमी पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के दुलदुला तहसील के ग्राम पंचायत जामटोली अंतर्गत ग्राम डेवाडेलंगी में मां शारदा धाम पहुंचे।
उन्होंने इस धाम परिसर में स्थित मां सरस्वती मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर शारदा धाम में आए समस्त श्रद्धालुगण को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां सरस्वती की कृपा हमेशा हम सब पर बनी रहे। आपके कंठ में सदा मां सरस्वती विराजमान रहें।
उन्होंने कहा कि वेदों में कहा गया है कि मानव योनी में जन्म लेना सौभाग्य की बात है। 84 लाख योनियों में भटकने के बाद हमें मानव जीवन मिलता है। हमारे कर्म ऐसे रहने चाहिए कि जब हम इस दुनिया से जाएं तो लोग हमें याद रखें।
इस धाम में शिक्षा के लिए अलख जगाने के साथ ही खेलों को भी बढ़ाया जा रहा है। इस धाम के बगल में बह रही पावन गिरमा नदी दो प्रदेशों की संस्कृति को समाहित कर अविरल धारा के साथ बह रही है। मां शारदा के पावन धाम में 24 घंटे का अखण्ड श्रीहरि कीर्तन राम नाम जाप का आयोजन भी चल रहा है।
जिसमें आसपास के 48 गांवों के श्रद्धालु और 12 कीर्तन मंडलियां शामिल हो रही हैं। मुख्यमंत्री श्री साय उनके साथ कीर्तन में शामिल हुए। इस प्रसिद्व धार्मिक पर्यटन स्थल के निकट गिरमा नदी बहती है, जिसके एक ओर छत्तीसगढ़ है तो दूसरी ओर झारखंड है।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय, रामरेखा धाम के संत श्री उमाकांत महाराज, श्री पवन साय, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, श्री नारायण जी नामदेव, कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री परमेश्वर खेस, आयोजक लाल बिहारी सिंह, श्री कलेश्वर सिंह, अध्यक्ष श्री राजकुमार सिंह, श्री भरत सिंह, श्रवण कुमार बड़ाईक, श्री अशोक कुमार गुप्ता, मोहन सिंह, त्रिलोचन प्रधान, विकास प्रसाद, रामा मुंडा, जगदीश बड़ाईक मौजूद रहे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
