- Home
- टॉप न्यूज़
- दिल्ली : मतगणना से पहले संजय सिंह का बड़ा दावा
दिल्ली : मतगणना से पहले संजय सिंह का बड़ा दावा
दिल्ली चुनाव नतीजे से दो दिन पहले आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने बड़ा दावा किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमारे विधायकों को AAP छोड़ने को कह रही है और उसके बदले 15 करोड़ देने की भी पेशकश है।
संजय सिंह ने कहा कि अब यह साफ हो गया है कि दिल्ली चुनाव में भाजपा ने अपनी हार स्वीकार ली है। आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हमारे विधायकों को भारतीय जनता पार्टी वाले कॉल कर बीजेपी में शामिल होने का ऑफर दे रहे हैं।
संजय सिंह ने आगे बताया कि हमने अपने विधायकों से बात की है। उन्होंने मुझे बताया कि उनमें से सात को पार्टी छोड़ने का अनुरोध मिला है और उन्हें 15 करोड़ रुपये की पेशकश की गई है। हमने उन सभी को आगाह किया है और उन्हें इस तरह के कॉल रिकॉर्ड करने के लिए कहा है। अगर कोई व्यक्तिगत रूप से पैसे की पेशकश करता है तो इस घटना को दर्ज करें।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
