- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर के अनुपम नगर में 60 लाख की डकैती मामले में पुलिस ने 10 आरोपी दबोचे
रायपुर के अनुपम नगर में 60 लाख की डकैती मामले में पुलिस ने 10 आरोपी दबोचे
राजधानी के अनुपम नगर में 60 लाख रुपये की डकैती मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। देर रात रायपुर पुलिस की टीम ने दुर्ग और राजनांदगांव में दबिश देकर इन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया और उन्हें रायपुर लेकर आई।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी डकैती की रकम के बंटवारे के लिए एक जगह पर इकट्ठा हुए थे। इसी बीच पुलिस को उनकी लोकेशन की सूचना मिली, जिसके बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि यह डकैती जमीन विवाद के चलते की गई थी।
डकैतों को पकड़ने के लिए एडिशनल एसपी और ACCU प्रभारी परेश पांडे के नेतृत्व में 60 सदस्यीय टीम बनाई गई थी। इस टीम को 10 अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया था। घेराबंदी के बाद पुलिस ने दुर्ग और राजनांदगांव से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम सुबह 6 बजे सभी आरोपियों को लेकर रायपुर पहुंची। इस मामले का पूरा खुलासा आज देर शाम आईजी अमरेश मिश्रा करेंगे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
