- Home
- टॉप न्यूज़
- मुंगेली में एएसआई रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
मुंगेली में एएसआई रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंगेली जिले के लालपुर थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) राजाराम साहू और उनके सहयोगी प्रेमसागर जांगड़े को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ग्राम सूरजपुरा, जिला मुंगेली निवासी देवेंद्र बर्मन ने ACB में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके खिलाफ थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 174/24 के तहत मामला दर्ज है।
इस केस में गंभीर धाराएँ जोड़ने से बचाने के लिए ASI राजाराम साहू द्वारा ₹15,000 की रिश्वत मांगी गई थी। ACB की टीम ने शिकायत की पुष्टि के दौरान आरोपी द्वारा ₹5,000 की रिश्वत लिए जाने की पुष्टि की। इसके बाद शेष ₹10,000 की मांग को लेकर एक जाल बिछाया गया। योजना के तहत आज, 24 फरवरी 2025 को, शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम के साथ आरोपी के पास भेजा गया।
बातचीत के दौरान ASI साहू ने पैसे सीधे न लेकर पास के मेडिकल स्टोर संचालक प्रेमसागर जांगड़े को देने के लिए कहा। जैसे ही शिकायतकर्ता ने जांगड़े को रिश्वत सौंपी, पहले से घेराबंदी कर चुकी ACB टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद ACB ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि हाल ही में मुंगेली में शिक्षा और राजस्व विभाग के चार अधिकारियों को भी रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। ACB के अनुसार, जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
