- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर : कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बजट सत्र को लेकर बनी रणनीति
रायपुर : कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बजट सत्र को लेकर बनी रणनीति
छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी बजट सत्र के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की गई।
बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार का यह दूसरा बजट सत्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने 16 महीने पहले चुनाव से पहले "मोदी की गारंटी" के नाम पर जनता से वादे किए थे, लेकिन अब तक एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है।
डॉ. महंत ने कहा, "भाजपा सरकार ने अपने पहले बजट में कुछ वादों को शामिल कर जनता को आश्वासन दिया था, लेकिन हकीकत यह है कि अभी तक उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। हम विधानसभा में इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे और सरकार से जनता के प्रति उसकी जवाबदेही तय करने की मांग करेंगे।
बैठक में कांग्रेस विधायकों ने महंगाई, बेरोजगारी, किसान कर्ज़माफी, बोनस भुगतान और विकास योजनाओं को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। विपक्ष ने तय किया कि इन सभी जनहित के मुद्दों को बजट सत्र में पूरी मजबूती से उठाया जाएगा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
