असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि हिंदुओं को मुसलमान और ईसाई से नहीं, बल्कि लेफ्ट लिबरल से खतरा है।

feature-top

हिमंत ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'कुछ लोगों का भाषण जब मैं सुनता हूं तो वो समझते हैं कि जब से हमने संविधान को स्वीकार किया तब से भारत वर्ष की शुरुआत हुई, पर ऐसा बिलकुल भी नहीं है।

भारत एक सभ्यता है जो 5000 वर्ष पुरानी है. औरंगजेब जिसने प्रण किया था कि वो हिन्दू धर्म को खत्म करेगा, हिन्दू धर्म को खत्म नहीं कर पाया. लेकिन खुद खत्म हो गया.

feature-top