- Home
- टॉप न्यूज़
- महाराष्ट्र के थिंक टैंक MITRA से अजय अशर की छुट्टी
महाराष्ट्र के थिंक टैंक MITRA से अजय अशर की छुट्टी
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को झटका देते हुए उनके करीबी सहयोगी अजय अशर को नीति आयोग की तर्ज पर गठित राज्य सरकार की विचारक संस्था (थिंक टैंक) महाराष्ट्र इन्स्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मेशन (MITRA) से हटा दिया गया।
यह कदम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री शिंदे के बीच तनाव की खबरों के बीच उठाया गया है। रियल एस्टेट डेवलपर अशर को उस समय नियुक्त किया गया था जब एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे।
वह महाराष्ट्र परिवर्तन संस्थान (MITRA) में राजेश क्षीरसागर के साथ दो उपाध्यक्षों में से एक थे। एक सरकारी आदेश में बताया गया कि NCP नेता और विधायक दिलीप वाल्से पाटिल और भाजपा विधायक राणा जगजीतसिंह पाटिल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि क्षीरसागर को बरकरार रखा गया है। यानी नए आदेश के मुताबिक थिंक टैंक संस्था में अब तीन उपाध्यक्ष होंगे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
