निगम मंडलों में नई नियुक्तियों की तैयारी, ननकीराम कंवर ने पुराने पदाधिकारियों को हटाने की मांग

feature-top

छत्तीसगढ़ में सभी चुनाव खत्म होने के बाद जहां एक ओर मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाएं बढ़ गई हैं, वही दूसरी ओर निगम मंडलों में जल्द नियुक्तियों के आसार नजर आने लगे हैं।

इस बीच पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने केन्द्रीय नेतृत्व को पत्र लिखकर पुराने पदाधिकारियों को फिर पद नहीं देने की गुजारिश की है।

उन्होंने साफतौर पर कहा कि निगम मंडल के पुराने पदाधिकारी पिछली विधानसभा चुनाव में बुरी हार के लिए जिम्मेदार रहे हैं।


feature-top