खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय : छात्रा से छेड़छाड़ में संलिप्तता; प्राध्यापक चौबे गिरफ्तार

छात्रा के साथ साथ पत्नी को भी कर रहा था परेशान

feature-top

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों का मामला सामने आया है। यह मामला एक साल तक दबा रहा, लेकिन अब उजागर होने के बाद आरोपी प्राध्यापक डॉ. योगेंद्र चौबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर को जेल भेज दिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी प्राध्यापक ने परीक्षा में अच्छे अंक दिलाने का लालच देकर पहले अश्लील इशारे किए और जब उसने विरोध किया, तो लगातार दबाव बनाने और आपत्तिजनक संदेश भेजने लगा।

छात्रा ने पहले विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद छात्रा ने राज्य महिला आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग से संपर्क किया। महिला आयोग के निर्देश पर पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की और बीते शनिवार रात आरोपी को हिरासत में लिया। पूरी रात पूछताछ के बाद पुलिस ने प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए रविवार को जेल भेज दिया।

यह मामला अगस्त 2023 में दर्ज हुआ था, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की अनदेखी के चलते कार्रवाई नहीं हुई। राष्ट्रीय महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने जांच तेज की और आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया।

पत्नी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज़ कराई 

इसके साथ ही प्राध्यापक की पत्नी ने भी शिकायत दर्ज करा कर शारिरिक व मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने अन्य छात्राओं को भी इसी तरह परेशान किया है। अगर और गंभीर तथ्य सामने आते हैं तो आरोपी के खिलाफ और सख्त धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा।


feature-top
feature-top