भाजपा की विचारधारा ही हमारी जाति है, राष्ट्र सर्वोपरि: नितिन गडकरी

feature-top

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हम जाति से बड़े नहीं होते। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता यही हमारी जात है ,भारतीय जनता पार्टी का विचार ही हमारी निष्ठा है , राष्ट्र हमारे लिए सर्वोपरि है।

गडकरी ने यह बात महाराष्ट्र के नागपुर शहर में भाजपा के नए कार्यालय की आधारशिला रखने के बाद एक सभा को संबोधित करने दौरान कही। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले भी उपस्थित थे।

भाजपा आज अपना स्थापना दिवस भी मना रही है। गडकरी ने कहा, ‘‘एक नेता के लिए उसकी पार्टी उसके परिवार की तरह होनी चाहिए तथा पार्टी कार्यकर्ता उसके परिवार के सदस्य की तरह होने चाहिए। आपको पार्टी कार्यकर्ताओं से वैसा ही प्यार करना चाहिए जैसा आप अपने बच्चों से करते हैं।

गडकरी ने कहा कि उनके और फडणवीस जैसे नेताओं को आज जो कुछ भी बनने का अवसर मिला है, वह शुरू से ही असंख्य पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण और बलिदान के कारण संभव हुआ है।

उन्होंने दावा किया कि एक समय ऐसा भी था जब कांग्रेस ने समाज में जनसंघ, ​​भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आरएसएस की गलत छवि फैलाने की कोशिश की थी।


feature-top