- Home
- टॉप न्यूज़
- 2027 में अंतरिक्ष की उड़ान भरेगा भारत का 'गगनयान' मिशन
2027 में अंतरिक्ष की उड़ान भरेगा भारत का 'गगनयान' मिशन
08 May 2025
, by: Prakash

भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। ISRO ने घोषणा की है कि यह ऐतिहासिक उड़ान 2027 की पहली तिमाही में श्रीहरिकोटा से रवाना होगी। हालाँकि इस मिशन में कई बार देरी हुई है, लेकिन इसकी तकनीक बेहद जटिल है और भारत इसे पूरी तरह स्वदेशी रूप से विकसित कर रहा है।
गौरतलब है कि कोई भी देश इस स्तर की संवेदनशील तकनीक साझा नहीं करता, ऐसे में भारत का यह प्रयास आत्मनिर्भरता की मिसाल है।
इस महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन पर भारत सरकार लगभग 10,000 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। मिशन का उद्देश्य है – भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी की कक्षा में भेजना और सुरक्षित वापस लाना।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS