- Home
- टॉप न्यूज़
- छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर कर्रेगुट्टा के पहाड़ों में 24 दिन तक चला बड़ा ऑपरेशन, 31 नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर कर्रेगुट्टा के पहाड़ों में 24 दिन तक चला बड़ा ऑपरेशन, 31 नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा के दुर्गम पहाड़ों में सुरक्षाबलों ने 24 दिनों तक चले एक बेहद चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन में कुल 31 नक्सलियों को मार गिराया गया, जिनमें 17 महिला और 14 पुरुष नक्सली शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने जानकारी दी कि इस दौरान सुरक्षाबलों ने हथियार निर्माण की चार फैक्ट्रियां और नक्सलियों द्वारा बनाए गए एक अस्थायी अस्पताल को भी ध्वस्त कर दिया है। यहां से गोला-बारूद, स्नाइपर रायफल्स और अन्य अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए गए हैं।
डीजीपी गौतम ने बताया कि नक्सलियों ने इस इलाके को एक अजेय किले की तरह विकसित किया था। उन्होंने वहां करीब 500 IED (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेज) बिछा रखी थीं, ताकि कोई भी बाहरी फोर्स अंदर न आ सके। लेकिन सुरक्षाबलों ने इस सुरक्षा चक्र को तोड़ते हुए सफलता हासिल की। ऑपरेशन की सफलता में तकनीकी इनपुट की अहम भूमिका रही।
अधिकारियों ने पहले इंटेलिजेंस इनपुट को 24 घंटे एनालाइज किया, उसके बाद ऑपरेशन की योजना बनाई गई। जवानों को पहले पूरी जानकारी दी गई, फिर हिल टॉप पर बेस और हेलीपैड बनाकर ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। इस ऐतिहासिक सफलता पर CRPF के डीजी जीपी सिंह और छत्तीसगढ़ पुलिस के डीजी अरुण देव गौतम ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऑपरेशन की चुनौतियों और रणनीतियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
