ममता सरकार ग्रुप सी और ग्रुप डी कर्मचारियों के लिए किया बड़ा ऐलान

feature-top

पश्चिम बंगाल में नौकरी से बाहर हुए स्कूलों के ग्रुप सी और ग्रुप डी कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कैबिनेट बैठक के बाद ऐलान किया कि ऐसे कर्मचारियों को अब राज्य सरकार की तरफ से हर महीने आर्थिक मदद दी जाएगी।

ग्रुप सी के कर्मचारियों को 25000 रुपये और ग्रुप डी के कर्मचारियों को 20000 रुपये मासिक सहायता तब तक मिलेगी, जब तक अदालत में इनकी नियुक्ति को लेकर केस लंबित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना श्रम विभाग के तहत चलाई जाएगी और इसका नाम पश्चिम बंगाल आजीविका और सामाजिक सुरक्षा अंतरिम योजना रखा गया है। यह योजना 1 अप्रैल 2025 से लागू मानी जाएगी और कैबिनेट की मुहर के बाद उसी महीने की राशि कर्मचारियों को मिलेगी


feature-top