सिंधु जल संधि : भारत ने पानी रोका तो मानेंगे "युद्ध के समान" - पाक विदेश मंत्री

feature-top

पाकिस्तान के विदेश मंत्री और उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने कहा कि भारत के साथ युद्धविराम समझौते के बावजूद दोनों देशों के बीच एक व्यापक राजनीतिक संवाद आवश्यक है।

उन्होंने पाकिस्तान की सीनेट को संबोधित करते हुए बताया कि भारत के साथ युद्धविराम को 18 मई तक बढ़ा दिया गया है, लेकिन सभी विवादित मुद्दों के समाधान के लिए राजनीतिक प्रक्रिया अनिवार्य है। इशाक डार ने कहा, "हमने दुनिया को बता दिया है कि हम एक समग्र संवाद के लिए तैयार हैं।"

इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भारत पाकिस्तान का पानी रोकने की कोशिश करता है, तो उसे "युद्ध की कार्रवाई" माना जाएगा।


feature-top