- Home
- टॉप न्यूज़
- छत्तीसगढ़ : पुलिस कर्मियों की शनिवार की छुट्टी रद्द
छत्तीसगढ़ : पुलिस कर्मियों की शनिवार की छुट्टी रद्द
22 May 2025
, by: Prakash

छुट्टियों की किल्लत से पहले ही जूझ रहे पुलिसकर्मियों को अब एक और झटका लगा है। शनिवार को मिलने वाली साप्ताहिक छुट्टी को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया गया है। इस निर्णय के पीछे लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निपटारे की आवश्यकता को कारण बताया गया है।
पुलिस मुख्यालय से जारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) के पत्र में कहा गया है कि कार्यालयीन कार्यों की महत्ता और संवेदनशीलता को देखते हुए प्रकरणों का निराकरण समय सीमा के भीतर किया जाना अनिवार्य है। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के निर्देशानुसार शनिवार को भी पुलिस मुख्यालय में उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS