- Home
- टॉप न्यूज़
- ऑपरेशन सिंदूर : राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का पलटवार
ऑपरेशन सिंदूर : राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का पलटवार

विदेश मंत्री एस. जयशंकर पर कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकी ठिकानों पर हमलों की जानकारी विदेश मंत्री जयशंकर ने पहले ही पाकिस्तान को दे दी थी। अब इस मुद्दे पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के आरोपों को भ्रामक और तथ्यों के विपरीत बताते हुए जवाब दिया है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह जानकारी साझा करना कांग्रेस समर्थित सरकार के समय किए गए एक समझौते का हिस्सा था, जिसे वर्ष 1991 में लागू किया गया था।
दुबे ने लिखा, "राहुल गांधी, यह आपकी पार्टी की सरकार द्वारा किया गया समझौता है। 1991 में आपकी पार्टी समर्थित सरकार ने यह तय किया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी सैन्य आक्रमण या सेना की मूवमेंट की जानकारी साझा की जाएगी। क्या यह समझौता देशद्रोह है?"

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS