शनि शिंगणापुर मंदिर विवाद: मुस्लिम कर्मचारियों को हटाने की मांग तेज़

feature-top

शनि शिंगणापुर मंदिर में मुस्लिम कर्मचारियों द्वारा मंदिर परिसर में ग्रिल लगाने के कार्य को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। यह घटना बीते दिनों उस समय सामने आई जब मंदिर के पवित्र चबूतरे पर निर्माण कार्य किया गया।

इसके बाद से स्थानीय ग्रामवासियों और मंदिर से जुड़ी संस्थाओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। महाराष्ट्र मंदिर महासंघ ने इस घटना की कड़ी आलोचना करते हुए इसे मंदिर की सात्त्विकता और धार्मिक परंपराओं का उल्लंघन बताया है।

महासंघ के राष्ट्रीय संगठक सुनील घनवट ने मीडिया से बातचीत में कहा की

यह घटना अत्यंत निंदनीय है। संबंधित मुस्लिम कर्मचारियों का कार्य तत्काल रोका जाना चाहिए। मंदिर में कार्यरत लगभग 300 मुस्लिम कर्मचारियों को हटाया जाए और उन्हें नियुक्त करने वाले अधिकारियों की गहन जांच होनी चाहिए। यदि मांगें नहीं मानी गईं तो राज्यभर में व्यापक जन आंदोलन छेड़ा जाएगा।


feature-top