- Home
- टॉप न्यूज़
- ऑपरेशन सिंदूर का हो रहा है राजनीतिकरण : ममता बनर्जी
ऑपरेशन सिंदूर का हो रहा है राजनीतिकरण : ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोलते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' के राजनीतिकरण का आरोप लगाया है।
नबन्ना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि इस सैन्य अभियान का नामकरण जानबूझकर ऐसा किया गया है ताकि इसका राजनीतिक फायदा उठाया जा सके। उन्होंने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर का नाम ऐसा रखा गया है जिससे भावनात्मक और सांस्कृतिक भावनाएं भड़कें और बीजेपी को राजनीतिक लाभ मिले।" ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस मुद्दे को लेकर विपक्ष के प्रति दोगली नीति अपना रही है।
उन्होंने बताया कि जब विपक्ष के प्रतिनिधि विदेशों में गए और उन्होंने भारत का पक्ष मजबूती से रखा, तब उनकी सराहना की गई। लेकिन अब बीजेपी उसी मुद्दे का राजनीतिक दोहन कर रही है। मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट रूप से कहा कि, "बंगाल कभी भी बीजेपी के हाथ में नहीं जाएगा। यहां की जनता सच जानती है और झूठे प्रचारों से प्रभावित नहीं होगी।"
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
