- Home
- टॉप न्यूज़
- बंगाल को उत्तर कोरिया मत बनाइए : भाजपा सांसद कंगना रनौत
बंगाल को उत्तर कोरिया मत बनाइए : भाजपा सांसद कंगना रनौत

इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी को लेकर जमकर राजनीतिक बयानबाजी चल रही है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के मुद्दे पर एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली सोशल मीडिया पोस्ट के आरोप में 22 साल की इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को गिरफ्तार कर लिया है।
कोलकाता के गार्डनरीच थाने की पुलिस ने उन्हें गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। शर्मिष्ठा के बचाव में भाजपा सांसद कंगना रनौत लगातार टिप्पणी कर रहे हैं।
भाजपा सांसद ने कहा,"कानून और व्यवस्था के नाम पर किसी को परेशान करना ठीक नहीं है। जब कोई माफी मांग लेता है और पोस्ट हटा देता है, लेकिन उसे जेल में डालना, उसे प्रताड़ित करना, उसका करियर खत्म करना और उसके चरित्र पर सवाल उठाना बहुत गलत है। किसी भी बेटी के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा,"मैं पश्चिम बंगाल सरकार से आग्रह करती हूं कि राज्य को उत्तर कोरिया बनाने की कोशिश न करें। सभी के पास लोकतांत्रिक अधिकार हैं। उन्होंने अपनी अभद्र टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। उन्होंने सामान्य तौर पर सब कुछ कहा था और आज की पीढ़ी ऐसी भाषा का इस्तेमाल बहुत सामान्य रूप से करती है।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS