'एक राष्ट्र, एक पति' योजना : ओप सिन्दूर पर भगवंत मान की विचित्र टिप्पणी
03 Jun 2025
, by: Babuaa Desk

पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान ने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा ने 'सिंदूर' को मजाक बना दिया है और पूछा कि क्या यह 'एक राष्ट्र, एक पति' योजना है।
मान ने कहा, 'भाजपा ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर वोट मांग रही है। इन लोगों ने 'सिंदूर' को मजाक बना दिया है। वे हर घर में सिंदूर भेज रहे हैं। क्या अब आप (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी के नाम का 'सिंदूर' लगाएंगे? क्या यह 'एक राष्ट्र, एक पति' योजना है?' पंजाब के मुख्यमंत्री मीडिया से बात कर रहे थे, जब उनसे लुधियाना में उपचुनाव से पहले ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर वोट मांगने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के बारे में सवाल पूछा गया।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS