खैरागढ़ के अवेली गांव में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अपमान, गांव में आक्रोश

feature-top

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र के ग्राम अवेली से बीते देर रात एक अत्यंत निंदनीय और स्तब्ध कर देने वाली घटना सामने आई है।

गांव में स्थापित भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को कुछ अराजक तत्वों ने अपमानित किया उन्होंने प्रतिमा पर जूतों की माला डाल दी। यह घटना आधी रात घटित हुई।

ग्रामीणों को जब सुबह प्रतिमा की स्थिति का पता चला, तो पूरे गांव में गहरा आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से प्रतिमा से जूतों की माला हटाई गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और असामाजिक तत्वों की तलाश शुरू कर दी गई है।


feature-top