- Home
- टॉप न्यूज़
- यात्रा से पूर्व ट्रेनों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए 'एनटीईएस' (NTES) का करें उपयोग : SECR बिलासपुर
यात्रा से पूर्व ट्रेनों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए 'एनटीईएस' (NTES) का करें उपयोग : SECR बिलासपुर
नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की गई एक ऑनलाइन सेवा है, जिसके माध्यम से यात्री देशभर में चल रही ट्रेनों की वास्तविक स्थिति – जैसे आगमन, प्रस्थान, देरी, रद्दीकरण, मार्ग परिवर्तन आदि की जानकारी रियल टाइम में प्राप्त कर सकते हैं।
यह सेवा वेबसाइट के साथ-साथ मोबाइल ऐप के रूप में भी उपलब्ध है। एनटीईएस ऐप गूगल प्ले स्टोर पर निःशुल्क डाउनलोड के लिए उपलब्ध है और यह यात्रियों के लिए एक भरोसेमंद सहायक बन गया है। वर्तमान में दक्षिण पूर्व रेलवे सहित देश के कई रेलवे ज़ोन में आवश्यक रखरखाव एवं अधोसंरचना विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिसके कारण कुछ ट्रेनें अपने प्रारंभिक स्टेशनों से ही विलंब से चल रही हैं।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा अपने नेटवर्क में ट्रेनों के संचालन को यथासंभव समयबद्ध बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। जैसे ही ट्रेनें कटनी, नागपुर, झारसुगुड़ा, लखोली जैसे प्रमुख रिसीविंग स्टेशनों पर इंटर होती हैं, उनका परिचालन बेहतर तरीके से संचालित करने का प्रयास किया जाता है।
यात्रीगण अपनी यात्रा के लिए स्टेशन आने से पहले एनटीईएस ऐप या वेबसाइट के माध्यम से अपनी ट्रेन की वास्तविक स्थिति अवश्य जांच लें, इससे असुविधा एवं अनावश्यक रूप से प्लेटफॉर्म पर देर तक प्रतीक्षा करने से बचा जा सकेगा। हालांकि रेलवे द्वारा यात्रियों को ट्रेनों की स्थिति की सूचना उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजी जाती है, साथ ही स्टेशनों पर पैसेंजर एनाउंस सिस्टम के माध्यम से भी नियमित उद्घोषणा भी की जाती है। एनटीईएस का उपयोग यात्रियों की यात्रा को और अधिक सुविधाजनक, समयबद्ध और सटीक बनाता है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
