अमेरिका ने खत्म किया नेपाल का अस्थाई संरक्षित दर्जा

feature-top

अमेरिका ने नेपाल के लिए अस्थायी संरक्षित दर्जा समाप्त कर दिया है। इससे अमेरिका में रह रहे नेपालियोंकी मुश्किल बढ़ गई है। करीब 7,000 से अधिक नेपाली नागरिकों को लौटना पड़ सकता है। यह दर्जा नेपाल को 2015 में आए विनाशकारी भूकंप के बाद दिया गया था।

अमेरिकी गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह दर्जा 24 जून 2025 को समाप्त हो जाएगा और इसके बाद इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। नेपाल को यह दर्जा पहली बार शक्तिशाली भूकंप आने के दौरान दिया गया था, जिसने देश को गंभीर नुकसान पहुंचाया था।

इस निर्णय के पीछे यह तर्क था कि प्राकृतिक आपदा के कारण नेपाल में सुरक्षित रूप से वापस लौटना संभव नहीं था। TPS के अंतर्गत अमेरिका में बिना किसी अन्य कानूनी दर्जे के रहने वाले लोगों को 18 महीने तक कानूनी रूप से रहने और काम करने की अनुमति मिलती है।


feature-top