- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनेगा फोर लेन बायपास, मिली स्वीकृति
रायपुर-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनेगा फोर लेन बायपास, मिली स्वीकृति

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से केशकाल घाटी के पहले तक राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर फोर लेन बायपास बनाए जाने की अनुमति केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की गई है।
यह बायपास कुल 307 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित किया जाएगा। इस बायपास के निर्माण से रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर केशकाल घाट के पास यातायात के दबाव में कमी आएगी और सफर अधिक सुगम होगा।
घाट क्षेत्र में अक्सर भारी वाहनों के कारण जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति उत्पन्न होती रही है। नए बायपास से इन समस्याओं में कमी आने की उम्मीद है।
परियोजना की स्वीकृति मिलने पर वन मंत्री केदार कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया मंच 'X' पर लिखा कि यह क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS