सादे कपड़ों में पुलिस द्वारा कार चालक पर गोली चलाना आधिकारिक कर्तव्य नहीं: सुप्रीम कोर्ट

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों द्वारा नागरिक वाहन को घेरना और उसमें सवार व्यक्ति पर संयुक्त रूप से गोली चलाना सार्वजनिक व्यवस्था के कर्तव्यों या वैध गिरफ्तारी के तहत नहीं माना जा सकता।

पीठ ने हाल ही में अपलोड किए गए अपने आदेश में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के 20 मई, 2019 के आदेश को चुनौती देने वाली नौ पुलिस कर्मियों की अपील को खारिज कर दिया, जिसमें उनके खिलाफ मामला रद्द करने से इनकार कर दिया गया था।


feature-top