प्रधानमंत्री मोदी साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित
16 Jun 2025
, by: Babuaa Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III से सम्मानित किया गया।
प्रधानमंत्री ने पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कहा, "साइप्रस के 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III' को प्राप्त करके मैं बहुत खुश हूं। मैं इसे हमारे देशों के बीच मित्रता को समर्पित करता हूं।"
साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने प्रधानमंत्री को यह पुरस्कार प्रदान किया।
ऑर्डर ऑफ मकारियोस III साइप्रस द्वारा प्रदान किया जाने वाला वरिष्ठ नाइटहुड सम्मान है, जिसका नाम साइप्रस के पहले राष्ट्रपति आर्कबिशप मकारियोस III के नाम पर रखा गया है।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS