झारखंड शराब घोटाला: ACB/EOW ने छत्तीसगढ़ के व्यापारी को किया गिरफ्तार

feature-top

झारखंड में हुए बहुचर्चित शराब घोटाले के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) झारखंड ने छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई की है।

ACB की टीम ने रायपुर के लाभांडी स्थित एक सोसाइटी से व्यापारी सिद्धार्थ सिंघानिया को गिरफ्तार किया है। उन्हें रायपुर कोर्ट में पेश किए जाने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, सिद्धार्थ सिंघानिया इस पूरे शराब घोटाले के सिंडिकेट में 'बिचौलिये' की भूमिका निभा रहा था।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) को मिली सिंघानिया की डायरी से इस सिंडिकेट के नेटवर्क, लेन-देन और साजिश से जुड़े कई अहम खुलासे हुए हैं। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) कर रही है।


feature-top