- Home
- टॉप न्यूज़
- जस्टिस यशवंत वर्मा पर संकट गहराया, जांच समिति ने की महाभियोग की सिफारिश
जस्टिस यशवंत वर्मा पर संकट गहराया, जांच समिति ने की महाभियोग की सिफारिश
19 Jun 2025
, by: Prakash
बीते मार्च में अपने आवास के स्टोर रूम से बड़ी मात्रा में अधजले नकदी मिलने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस यशवंत वर्मा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।
22 मार्च को सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि उक्त स्टोर रूम पर जस्टिस वर्मा के परिवार की पूरी निगरानी थी और वहां किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश की अनुमति नहीं थी।
समिति ने इन तथ्यों को आधार बनाते हुए माना है कि यह मामला गंभीर है और इसमें न्यायिक जवाबदेही तय किया जाना आवश्यक है। रिपोर्ट में सिफारिश की गई है कि जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया जाए।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
