बिलासपुर : पीएम आवास योजना में गड़बड़ी, पंचायत सचिव को किया गया निलंबित

feature-top

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में आर्थिक गड़बड़ी के मामले प्रदेश भर से सामने आ रहे है। इस कड़ी में हितग्राहियों को दिए जाने वाले पैसों में गड़बड़ी के मामले में बिलासपुर जिले के ग्राम पंचायत बिटकुला, जनपद मस्तूरी के पंचायत सचिव भूपेन्द्र यादव को निलंबित कर दिया गया है।

साथ ही तत्कालीन सचिव छोटेलाल साहू की एक वेतन वृद्धि भी रोक दी गई है। यह कार्रवाई उस शिकायत के बाद हुई है जो कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची थी।

शिकायत में बताया गया था कि आवास योजना के तहत मिलने वाली राशि के उपयोग में गड़बड़ी की गई है।


feature-top