सुप्रीम कोर्ट से कमल हासन को बड़ी राहत

feature-top

अभिनेता से नेता बने कमल हासन की नई फिल्म 'ठग लाइफ' की कर्नाटक में स्क्रीनिंग में अड़चन पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है।

सर्वोच्च न्यायालय ने कर्नाटक सरकार से कहा कि यह आपका कर्तव्य है कि आप ऐले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें, जो ऐसी धमकियां देते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने अड़चन डालने वालों के खिलाफ राज्य सरकार से कार्रवाई की योजना भी मांगी।

कर्नाटक सरकार ने अदालत को कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि अगर फिल्म अभी रिलीज होती है तो सभी सीनेमाघरों में पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाएगी।


feature-top