भाषा की लड़ाई को लेकर गृहमंत्री अमित शाह की दो टूक

feature-top

देश में भाषा को लेकर चल रही बहस पर गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी राय रखी है। उन्होंने भारतीय भाषाओं के स्थान पर अंग्रेजी को महत्व देने वाले लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि इस देश में अंग्रेजी बोलने वालों को शर्म आएगी।

ऐसा समाज अब दूर नहीं है। हम सभी के जीवन के दौरान ही ऐसे समाज का निर्माण हो जाएगा। हमारे देश की भाषाएं हमारी संस्कृति का हिस्सा हैं। गृहमंत्री शाह ने कहा, "अपने देश, अपनी संस्कृति, अपने इतिहास और अपने धर्म को समझने के लिए कोई भी विदेशी भाषा पर्याप्त नहीं हो सकती।

अधूरी विदेशी भाषाओं के माध्यम से संपूर्ण भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। मैं अच्छी तरह से जानता हूं कि यह लड़ाई आसान नहीं है लेकिन मुझे यह भी भरोसा है कि भारतीय समाज इस लड़ाई को जीत जाएगा। एक बार फिर स्वाभिमान के साथ, हम अपनी भाषाओं में अपना देश चलाएंगे और साथ ही साथ दुनिया का भी नेतृत्व करेंगे।"


feature-top