बांग्लादेशियों के खिलाफ चलेगा बड़ा अभियान

feature-top

छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी घुसपैठियों की बढ़ती संख्या पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने अपने वोट बैंक को मजबूत करने के लिए गलत नीतियां अपनाईं, जिसका नतीजा आज सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि अब सरकार को बड़े पैमाने पर अभियान चलाने की जरूरत पड़ रही है।

मीडिया से बातचीत में विजय शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार प्रत्येक जिले में एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) का गठन कर इस दिशा में काम कर रही है। जल्द ही एक टोल-फ्री नंबर जारी किया जाएगा, जिस पर आमजन बांग्लादेशियों से जुड़ी जानकारी साझा कर सकेंगे।

इसके अलावा डिजिटल माध्यमों से भी सूचनाएं जुटाई जाएंगी और त्वरित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पकड़े गए घुसपैठियों को वापस भेजने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।


feature-top