पश्चिम बंगाल : घायल भाजपा कार्यकर्ता से मिलने पहुंचे सुकांत मजूमदार पर हमला

feature-top

पश्चिम बंगाल का दक्षिण 24 परगना इन दिनों राजनीतिक अड्डा बना हुआ है। बीते दिनों माहेशतला में तुलसी का पौधा लगाने को लेकर बवाल मचा था, जिसके बाद उपद्रवियों द्वारा तुलसी के पौधे को तोड़ दिया गया और शिव मंदिर पर हमला किया।

इसी कड़ी में आज केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि वह बज बज में भाजपा के घायल कार्यकर्ता से मुलाकात करने के लिए गए थे। इस दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनके उपर पत्थर और जूते फेंके।

सुकांत मजूमदार ने कहा, 'मैं इस पूरी स्थिति के बारे में गृह मंत्रालय को सूचित करूंगा। वे लोकतंत्र को नष्ट करने के लिए ऐसी हरकतें कर रहे हैं।'


feature-top